सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Serial Killer और रेपिस्‍ट रवींद्र कुमार दोषी करार, Rohini Court ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 30 से ज्यादा बच्‍चों को बनाया शिकार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीरियल किलर और रेपिस्ट रविन्द्र कुमार को रोहिणी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

रविंद्र बदांयू और अलीगढ़ में कई वारदात करने के बाद दिल्ली आ गया और फिर उसने दिल्ली-एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दिया. रविंद्र से पुलिस की पूछताछ में जो कुछ सामने आया वो चौंकाने वाला है.

दिल्ली के सीरियल किलर और रेपिस्ट रविन्द्र कुमार के खिलाफ रोहिणी कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने इस मामले में दोषी रविन्द्र कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपी रविंद्र को 6 मई को रोहिणी कोर्ट ने दोषी करार दिया था. रविंद्र पर आरोप है कि साल 2008 से लेकर 2015 तक उसने 30 बच्चों के साथ घिनौना वारदात को अंजाम दिया और फिर उनकी हत्या कर दी. उसी में से एक मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई है.

दरअसल दिल्ली के बेगमपुर इलाके की जैन कॉलोनी से 14 जुलाई 2015 को छह साल की एक बच्ची अगवा हो गई थी. चार दिन बाद पुलिस को इलाके की एक खाली इमारत से बच्ची का शव मिला. बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी. पुलिस ने जब मौका-ए-वारदात की जांच की तो पता चला कि वहां एक ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ दूसरे दस्तावेज हैं. ड्राइविंग लाइसेंस सनी के नाम था, पुलिस ने जब सनी की तलाश शुरू की तो पता चला वो एक अस्पताल में भर्ती है.

इस तरह रविंद्र तक पहुंची पुलिस

Advertisement

पुलिस ने जब सनी से पूछताछ की तो पता चला कि कंझावला इलाके में कुछ दिन पहले उसके दोस्त रविंद्र ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर सनी की पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल, पर्स और रुपये छीन लिए थे. उसी पर्स में सनी का ड्राइविंग लाइसेंस था, जो रविंद्र जान-बूझकर बेगमपुर में छोड़ गया, जिससे बच्ची की हत्या और रेप का आरोप सनी पर लगे. सनी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी रविंद्र तक पहुंची.

रविंद्र पेशे से बस कंडक्टर

पेशे से बस कंडक्टर रविंद्र बदांयू और अलीगढ़ में कई वारदात करने के बाद दिल्ली आ गया और फिर उसने दिल्ली-एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दिया. रविंद्र से पुलिस की पूछताछ में जो कुछ सामने आया वो चौंकाने वाला है. अलीगढ़ के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि वह 2009 से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है और ये वारदातें दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी में की गई हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 15 बच्चों को टारगेट किया और सभी के साथ बलात्कार/कुकर्म किया. इसने 11 बच्चों की हत्या की बात कबूल की है. ये बच्चों को चॉकलेट या पैसे देने के बहाने बुलाता था और फिर उनके साथ ‘गलत काम’ करता था और उसके बाद उनकी हत्या कर देता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *