सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केरल में प्रार्थना-सभा में सीरियल ब्लास्ट, एक की मौत, 52 घायल, त्रिशूर में एक शख्स ने सरेंडर किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केरल में प्रार्थना-सभा में सीरियल ब्लास्ट, एक की मौत, 52 घायल, त्रिशूर में एक शख्स ने सरेंडर किया

एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाकों के तुरंत बाद की तस्वीर। इसमें धमाकों के बाद आग और बदहवास लोग दिखाई दे रहे हैं। - Dainik Bhaskar

Breaking Desk | cpn news

केरल के एर्नाकुलम में आज एक कन्वेंशन सेंटर में तीन धमाके हुए। इसमें एक की मौत और 52 लोग घायल हो गए। राज्य के एडीजीपी अजित कुमार ने बताया कि एक शख्स ने कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। उसका दावा है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम रखा था। आरोपी का नाम डोमिनिक मार्टिन है। हालांकि, मार्टिन ने अभी तक यह नहीं बताया कि किस वजह से उसने ये धमाके किए। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

वहीं, केरल पुलिस ने मार्टिन द्वारा बम लगाने की पुष्टि की है। पुलिस को उसके फोन से IED ब्लास्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए रिमोट कंट्रोल के विजुअल मिले हैं। पुलिस ने बताया कि डोमिनिक ने सरेंडर करने से पहले फेसबुक लाइव किया था। उसमें उसने ब्लास्ट की बात कबूली है।

डॉमिनिक ने ऐसा करने की वजह भी बताई है। उसने फेसबुक पर लाइव आकर कहा है कि वो भी ईसाई धर्म के यहोवा के साक्षी समूह से संबंधित है। लेकिन उसको उनकी विचारधारा पसंद नहीं है। उन्हें वो देश के लिए खतरा मानता है। क्योंकि वो लोग देश के युवाओं के दिमाग में जहर घोल रहे हैं। इसलिए उसने उनकी प्रार्थना सभा के दौरान बम ब्लास्ट किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *