सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली में सेरआम वकील को मारी गोली, हुई मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में बेखौफ अपराधी ! सेरआम वकील को मारी गोली, मौत

घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम चार बजे के आसपास की है. मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक से आए थे.

दिल्ली में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना द्वारका साउथ इलाके की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक वकील की पहचान वीरेंद्र के रूप में की है. अभी तक की जांच के अनुसार ये पूरा मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हालांकि, पुलिस मामले से जुड़े सभी पक्षों की जांच कर रही है.

घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम चार बजे के आसपास की है. मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक से आए थे. औऱ जिस समय वीरेंद्र पर फायरिंग की गई उस समय वो अपनी कार में थे. आरोपियों ने वीरेंद्र पर कई राउंड की फायरिंग की है.

Advertisement

पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. ताकि वो आरोपियों की पहचान कर सकें. साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि ये घटना आपसी रंजिश की नतीजा है लेकिन हत्या करने के कारणों का अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल सका है. मामले की जां अभी भी जारी है. पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ कर रही है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *