Home देश दुनिया Sitapur Journalist Case: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का खुलासा,...

Sitapur Journalist Case: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का खुलासा, मंदिर कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

0
68

Sitapur Journalist Case: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का खुलासा, मंदिर कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हत्या की वजह बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली है। एसपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी विकास राठौर एक मंदिर में काम करता था। वह मंदिर परिसर में रहने वाले कुछ मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस घिनौने कृत्य की जानकारी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी को लग गई थी। जब राघवेंद्र ने इस मामले को उजागर करने की बात की, तो विकास ने अपनी करतूत छुपाने और खुद को बचाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

हत्या को अंजाम देने के लिए शूटर्स की मदद ली गई थी, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली गई है। पुलिस अब उन शूटर्स की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here