सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मथुरा में व्यापारी की हत्या से सनसनी, बरेली एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mathura Businessman murdered his body found in his car ann |

 

मथुरा में व्यापारी की हत्या से सनसनी, बरेली एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गाड़ी में बरामद हुए व्यापारी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या प्रतीत हो रही है. इसके साथ ही अन्य एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है.

मथुरा में एक व्यापारी का शव उसी की गाड़ी में मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया. व्यापारी का शव गाड़ी में पड़ा बरामद हुआ है. व्यापारी की गर्दन पर चोट के निशान थे. प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

दरअसल मामला मथुरा जनपद के थाना महावन क्षेत्र का है, जहां गाड़ी में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. बताया जा रहा है कि व्यापारी महावन में पैसे कलेक्ट करने आया हुए थे. गाड़ी में मिले शव की पहचान जितेंद्र नाम के रूप में हुई जो नवादा का रहने वाले है. महावन क्षेत्र में बन रहे बरेली एक्सप्रेस वे के पास ही गाड़ी में व्यापारी जितेंद्र का शव मिला है.

Advertisement

व्यापारी की गर्दन पर मिले चोट के निशान

बताया गया है कि बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले व्यापारी जितेंद्र पैसे कलेक्ट करने के लिए आए थे, लेकिन वापस नहीं गए बल्कि गाड़ी में ही शव बरामद हुआ. गाड़ी में बरामद हुए व्यापारी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या प्रतीत हो रही है. इसके साथ ही अन्य एंगल पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मृत्यु की सही वजह सामने आएगी.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

थाना महावन क्षेत्र में बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी की मृत्यु की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. गर्दन पर चोट के निशान से लग रहा है कि हत्या की गई है. बाकी अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है. इस मामले में मथुरा ग्रामीण एसपी त्रिगुन बिसेन ने बताया कि एक गाड़ी में व्यापारी का शव बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि व्यापारी की मृत्यु वजह क्या है. प्रारंभिक जांच में व्यापारी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *