सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

भारतीय सेना के शौर्य के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

3 मिनट पढ़ें
तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

Advertisement

भारतीय सेना के शौर्य के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

* हर्ष मल्होत्रा ,दीपक गाबा , डॉ.अनिल गोयल संजय गोयल रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पहलगाम हमले के बाद चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और पाकिस्तान के खिलाफ की गई सख्त सैन्य कार्रवाई के समर्थन में भारतीय सेनाओं के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने के लिए आज शाहदरा ज़िला अंतर्गत छाछी बिल्डिंग चौक कृष्णा नगर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। “सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी” के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा कृष्णा नगर लाल क्वार्टर मार्केट तिरंगे झंडे से पट गया। चारों तरफ देश भक्ति के गीत और वन्देमातरम् व भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।

यात्रा की अगवाई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा नें की | इस इस अवसर पर भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा,शाहदरा से विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर से विधायक डॉ अनिल गोयल, महामंत्री गीता शर्मा,जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल गुप्ता, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, पूर्व विधायक नितिन त्यागी,जॉन अध्यक्ष संदीप कपूर, निगम पार्षद ड्रॉ मोनिका पंत, पंकज लूथरा,अलका राघव, यशपाल कंतुरा, मीनाक्षी शर्मा, राजू सचदेवा, नीमा भगत, सहकारिता राजीव शर्मा, सरदार जस्मैन सिंह न्नोनी, राजेश शर्मा, साहित्य सभी निगम पार्षद कार्यकर्ता पदाधिकारी और सैकड़ो समर्थकों के साथ सेना के सेवानिवृत सैनिक भी यात्रा में शामिल हुए।

Advertisement

नेताओं के अलावा सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स आपदा मित्र होमगार्ड के जवान एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट,rwa, मंदिरों के प्रधान, मार्केट एसोसिएशन,स्कूलों के स्टूडेंट, भारी संख्या में वकील और डॉक्टर के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साह से तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। सबसे पहले अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का छाती बिल्डिंग चौक पर ध्वजारोहण किया गया और शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ हीं यात्रा से पहले इंद्र भगवान् ने प्रसन्न होकर वर्षा कर दी परन्तु लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुट आस्था और शहीदों के प्रति कृतज्ञ काप्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जैसे दृढ़ता समर्पण और पराक्रम का परिचय दिया है। उसे संपूर्ण विश्व को यह संदेश दे दिया कि भारत अब मुंहतोड़ जवाब देता है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहां कि कभी हमारे सैनिकों के कौशल पर सवाल उठाकर सबूत मांगने वाले लोग आज सरकार के विवेक पर सवाल उठा रहे हैं। यह लोग कल भी राष्ट्र विरोधी थे, आज भी राष्ट्र विरोधी हैं। देश भुला नहीं है कि किस तरह अरविंद केजरीवाल ने 2016 में सेवा से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर पाकिस्तान सरकार का मनोबल बढ़ाया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *