डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती पर 18 मंडलों में गोष्ठी आयोजित की गई: दीपक गाबा

0
23
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती पर 18 मंडलों में गोष्ठी आयोजित की गई: दीपक गाबा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती पर 18 मंडलों में गोष्ठी आयोजित की गई: दीपक गाबा

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला द्वारा भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष ड्रॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने बताया कि 23 जून 1953 के दिन देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रहस्यमय तरीके से मृत पाए गए थे। जब वे जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा परमिट का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए और वें स्वतंत्र भारत के पहले शहीद स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उस समय जो उन्होंने संकल्प लिया था धारा 370 और 35ए हटाने का वो संकल्प आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।

जिस तरह राष्ट्र स्वगीर्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देखना चाहते थे उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का नवनिर्माण कर रहे हैं।दीपक दीपक मदनलाल गाबा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर के भारतीय क्षेत्र में पूर्ण एकीकरण की मांग करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्होंने 1950 के दशक की शुरुआत में प्रसिद्ध “एक विधान, एक प्रधान, एक निशान” आंदोलन शुरू किया था । उन्होंने जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को लेकर जवाहर लाल नेहरू सरकार के खिलाफ़ देशव्यापी अभियान चलाया था।

डॉ. मुखर्जी को 11 मई, 1953 को शेख अब्दुल्ला सरकार के आदेश पर पुलिस ने अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया था। एक महीने बाद, जून 1953 में श्रीनगर की जेल में नजरबंदी के दौरान इस हिंदू नेता की मृत्यु हो गई।भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 11 मई, 1953 को शेख अब्दुल्ला सरकार के आदेश पर पुलिस ने अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया था। एक महीने बाद, 23 जून 1953 में श्रीनगर की जेल में नजरबंदी के दौरान इस हिंदू नेता की रस्यमय परिस्थिति में मृत्यु हो गई। गोष्ठीयों में दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी ड्रा अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र आहूजा,लोकसभा विस्तारक नरेश वशिष्ठ, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली,ज़िला उपाध्यक्ष व गोष्ठी संयोजक सुशील उपाध्याय, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल, जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, गीता शर्मा व रमेश गुप्ता सहित सभी पार्षद व सभी मण्डल अध्यक्ष सहित आर.डबलू.ए एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here