सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही छोड़े काले गुब्बारे कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां पीएम मोदी के चॉपर के पास प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे छोड़ दिए। विजयवाड़ा से जब प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहा था तभी आसमान में काले गुब्बारे उड़ते हुए दुखायी दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये गुब्बारे छोड़े थे। जहां से प्रधानमंत्री का चॉपर उड़ान भरने वाला था वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है

उनके हाथ में काले गुब्बारे और प्लैसकार्ड थे। वे पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले नारे भी लगा रहे थे। विजयवाड़ा के कमिश्नर कांथी राणा का कहना है कि पीएम के हेलिकॉप्टर से करीब दो किलोमीटर की दूरी से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुब्बारे छोड़े थे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और केस भी दर्ज कर लिया गया है। अभी एक शख्स फरार बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश अल्लूरी सीताराम राजू की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

Advertisement

आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

उन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। एलुरु रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जी पाला राजू ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कांग्रेस नेताओं ने देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था। सावधानी के तौर पर पुलिस ने धारा 30 और धारा 144 लगाई थी। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही तीन कांग्रेस कार्यकर्ता सुंकारा पदमश्री, पार्वती और किशोर को एयरपोर्ट के पास काले गुब्बारे लेकर टहलते देखा गया था। पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *