सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरुणाचल में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में 1 सैनिक की तलाश अब भी जारी, 4 के शव मिले

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल के सियांग जिले में हुए सेना के एक हेलिकॉप्टर क्रैस हादसे में 4 सैनिकों के शव मिल गए, मगर एक सैन्यकर्मी की तलाश अब भी जारी है। दरअसल, मिगगिंग में शुक्रवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार सैनिकों की जान चली गई थी, जबकि एक सैन्यकर्मी का कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार से ही पांचवें सैनिक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। रिपोर्ट की मानें तो फ्लाइंग के लिए मौसम अच्छा था और पायलटों को अच्छा खासा अनुभव भी था। बहरहाल, दुर्घटना के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ एंक्वायरी की ऑर्डर की गई है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि चार सैन्यकर्मियों के शव चीन से लगी सीमा से 35 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल से बरामद किये गए थे। एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) डब्ल्यूएसआई पर दो पायलट समेत पांच सैन्यकर्मी नियमित उड़ान के तहत सवार थे। अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय टूटिंग से 25 किलोमीटर दूर मिगिंग के पास सिंगिंग में सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई। सेना के हेलिकॉप्टर को एचएएल रुद्र के नाम से भी जाना जाता है, जिसने सियांग जिले के लिकाबाली से उड़ान भरी थी। एचएएल रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलिकॉप्टर है। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने कहा, ‘हेलिकॉप्टर में पांच सैन्यकर्मी सवार थे, जिनमें से चार के शव बरामद किये गये हैं। एक अन्य सैन्यकर्मी की तलाश जारी है।’ उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया था, जिसमें एमआई-17 और दो एएलएचए शामिल थे। अपर सियांग के एसपी जुम्मर बसर ने कहा कि जिला पुलिस ने खोज व बचाव अभियान के लिए अपनी टीम घटनास्थल पर भेजी। इस महीने राज्य में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पांच अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *