सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

घोटालों की अब तो हद ही हो गई मोहल्ला क्लीनिकों में भी फर्जीवाड़ा : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

घोटालों की अब तो हद ही हो गई मोहल्ला क्लीनिकों में भी फर्जीवाड़ा : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार का ढोल पीट-पीट कर दिल्ली तथा पंजाब की सत्ता में आई थी अब पूरी तरह से बे-नकाब हो चुकी है | आलम यह है कि अब इस सरकार की जो भी फ़ाइल खोलो उसमे भ्रस्टाचार सामनेआता है | और वो भी छोटा मोटा नहीं सैकड़ों करोड़ो का | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं लोगो की जिन्दगी से जुड़े मामले में भी यह सरकार भ्रस्टाचार कर रही है और खुद को कट्टर ईमानदार भी बताती नहीं थकती |

दीपक गाबा कहते हैं आबकारी घोटाला पूरी दुनिया नें देखा जिसमें हजारों करोड़ की हेराफेरी किसी से छिपी नहीं है उस घोटाले में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जेल में काफी समय से हैं | आप पार्टी के प्रमुख नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह जेल में है | खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जांच का सामना करने से कतरा रहे हैं उनका भी जेल जाने का नम्बर कभी भी लग सकता है | आप सरकार के दूसरे मंत्री सतेन्द्र जैन भी गंभीर आरोपों में जेल में है इनके और भी कई नेता जेल में है जिन्हें किसी भी न्यायालय से जमानत तक नहीं मिल रही और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन सभी को कट्टर ईमानदार तथा देशभक्त बताते नहीं थकते |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं ताजा मामला उन मोहल्ला क्लीनिकों का है जिन्हें ये अपनी सियासत की तुरुप का इक्का मानते हैं और दावा करते हैं पूरी  दुनिया में स्वास्थ्य के मामले में यह सबसे बेहतरीन योजना है | मौहल्ला क्लिनिक जो कि लगो के स्वास्थ्य से जुड़ा मसला है उसमें भी स्वास्थ्य जांच से ले घटिया दवाईयों की सप्लाई का भ्रस्टाचार सामने आया है जिसकी जांच के आदेश उप राज्यपाल नें दिए है | अब सी.बी.आई.इस मामले की जांच करेगी | दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी की अरविन्द केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के मामले में एक दर्जन से ज्यादा मामलों में जांच का सामना कर रही हैं | दीपक गाबा कहते हैं जितने भ्रष्टाचार इस सरकार के समय में हुए हैं किसी भी राज्य सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *