Home दिल्ली-एनसीआर सीमापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सौरभ भारद्वाज

सीमापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सौरभ भारद्वाज

0
57
सौरभ भारद्वाज
सीमापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सौरभ भारद्वाज

सीमापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सौरभ भारद्वाज

सौरभ नें भरा कार्यकर्ताओं में जोश

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र रोड नं 64 विधायक कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह धिंगान ने की सौरभ भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को आम जनता की सेवा का आह्वान किया। श्री भारद्वाज ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की शिकायत भी सुनीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष माजीद खान जिला सचिव निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल, पार्षद रमेश बिसईया, बिमलेश कोली, मतलूब राणा, हारुन मिर्जा, प्रवीन कसाना,गुलजार मलिक हाजी अकरम हाजी आजाद ,अजय झा, मां सुशील मुकेश कुमार चंद्रपाल सूरज वक्ता अंकित मोहर राहुल चौहान सनी चौहान संट्टी भाई अरुण चौधरी बिलाल मतलूब राणा पीएन मिश्रा एमएन शर्मा राजकुमार अनिल विश्कर्मा मास्टर इकराम जुल्फिकार मोहन रमेश डाबला राजेश गगत हाजी अरकम डॉ. पाल विनोद पाल जे पी लाला, वशीम भाई डॉ आरिफ परवीन कसाना विमलेश खोली धर्मवीर गौतम अमित गोसपुरिया शेखर भाई अगन लाल बालो कुमारी सहित बड़ी
संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए |

इस मौके पर सौरभ भारद्वाज नें कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा हमें विचलित होने की जरूरत है भाजपा अपने बुने जाल में खुद फसती जा रही है भाजपा नें विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से जो वादे किये थे किसी पर भी काम नहीं हो रहा | कहा गया था तीन सौ युनिट बिजली मुफ्त देंगे लेकिन चोर दरवाजे से बिजली की कीमतें बढ़ा दी गई है | महिलाओं के सम्मान में पहले महीने से ही ढाई हजार रूपये देने की बात की गई थी लेकिन तीन होने के बाद भी उस पर अम्ल नहीं हुआ |

सौरभ भारद्वाज नें कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है | उन्होंने कहा भाजपा खुद कुछ नया नहीं करना चाहती बल्कि आम आदमी पार्टी सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर केवल अपना लेवल चिपका रही है | और यह इस पार्टी की फितरत में रहा है इसी तरह केंद्र में और अन्य राज्यों में दूसरी सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर खुद श्रेय लेने का प्रयास करती है लेकिन दिल्ली की जनता समझदार है और समय आने पर इसका जवाब देना जानती है |

सौरभ भारद्वाज नें कहा चुनाव में हार जीत चलती रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए की आम आदमी पार्टी कमजोर पड़ रही है | उन्होंने कहा मात्र चंद मतो के अन्तराल से ही आप पार्टी पीछे रही थी और जल्द ही दिल्ली की जनता को अपनी गलतियों का एहसास हो जाएगा | और आने वाला फिर से आम आदमी पार्टी का ही रहने वाला है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here