सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

VIP ट्रीटमेंट का एक और वीडियो आया सामने, तिहाड़ जेल में ड्राई फ्रूट खाते दिखे सत्येंद्र जैन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन  को लेकर एक और खुलासा हुआ है। एक रेपिस्ट से मसाज कराने के बाद अब वो जेल में मौज से फ्रूट और ड्राई फ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो इसके ठीक उलट हैं। जो वीडियो वायरल हुआ हैं उसमें सत्येंद्र जैन कभी फल, कभी ड्राई फ्रूट तो कभी सलाद खाते नजर आ रहे हैं। सबकुछ उनके मन के मुताबिक खाना मिलता दिख रहा है।जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो इसके ठीक उलट हैं। जो वीडियो वायरल हुआ हैं उसमें सत्येंद्र जैन कभी फल, कभी ड्राई फ्रूट तो कभी सलाद खाते नजर आ रहे हैं। सबकुछ उनके मन के मुताबिक खाना मिलता दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक सत्येन्द्र जैन का जेल में वजन बढ़ गया है। जेल के सूत्रों के मुताबित सत्येन्द्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ जैन के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि उनका वजन 28 किलो तक कम हो गया है। सामने आए ताजे वीडियो मे आप देख सकते हैं कि किस तरह जेल में जैन मौज उड़ा रहे हैं। जैन को उनकी पसंद का खाना, फल और ड्राई फ्रूट्स मिल रहे हैं।तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष खासकर बीजेपी को फिर नया मुद्दा मिल गया। मामले को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement

शनिवार को जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर भी जमकर सियासी घमासान मचा था। जेल की बैरक से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। मामले में तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला कि जैन को मसाज देने वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से जानकारी मिली है कि उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं। वीडियो में देखा गया था कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन एक बैड पर लेटकर हाथों और पैरों की मसाज करा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *