सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Satyendar Jain Exclusive: रामायण पर अरविंद केजरीवाल के बयान से मचा बवाल तो सत्येंद्र जैन बोले, ‘BJP वाले चुनावी मुसलमान’

3 मिनट पढ़ें
Satyendar Jain

Satyendar Jain Exclusive: रामायण पर अरविंद केजरीवाल के बयान से मचा बवाल तो सत्येंद्र जैन बोले, 'BJP वाले चुनावी मुसलमान'

Advertisement

Satyendar Jain Exclusive: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर बवाल मच गया है, जिसमें उन्होंने प्रचार के दौरान रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया था. बीजेपी का कहना है कि पूर्व सीएम ने गलत प्रसंग बताया.

वहीं आप ने इसको लेकर पटवार किया है. खुद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”इन्हें रावण से इतना प्यार है, अगर ये दिल्ली में आ गए तो ये दिल्ली को राक्षस की तरह निगल जाएंगे.” पूर्व मंत्री और आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया.

बीजेपी वाले चुनावी मुसलमान- सत्येंद्र जैन

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी वाले चुनावी मुसलमान हैं. हर बात पर धर्म पर राजनीति करने लगते हैं. उन्होंने कहा, ”मौलवियों की तनख्वाह के मुद्दे पर केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. तुम्हें क्या मतलब उनसे, तुम तो राम का नाम इतनी जोर से लेते हो की लोग डर जाते हैं. हम तो नमस्ते भी राम-राम कह कर करते हैं. मुझे लगता है राजनीति में धर्म होना चाहिए, धर्म निभाते हुए राजनीति होनी चाहिए, लेकिन धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए.”

जैन ने कहा, ”बीजेपी को कष्ट है कि अरविंद केजरीवाल इनके जैसे नहीं बने, बीजेपी वाले कहते हैं की ये भी हमारे जैसे भ्रष्ट हैं, ये नहीं कहते की हम भ्रष्ट नहीं हैं.”

राजनीति छोड़ने की सलाह मिली- जैन

शकूर बस्ती से आप उम्मीदवार जैन ने कहा, ”राजनीति में आने वाले ठीक से सोच कर ही आएं, क्योंकि आपके साथ भी ऐसा हो सकता है. दिल्ली की लड़ाई जनता के लिए पर्सनल हो चुकी है. जनता की चॉइस को गाली दे रहे हैं ये लोग.”

Advertisement

उन्होंने कहा, ”मुझे बहुत लोगों ने जेल से आने के बाद राजनीति छोड़ने की सलाह दी, घरवालों ने कहा मुझपर गर्व है उन्हें.”

कांग्रेस पर निशाना

जैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, पीएम मोदी पर इतना डायरेक्ट अटैक नहीं कर सकते थे, इसलिए केजरीवाल का नाम लिया.

उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा, ”बांग्लादेशी को देश में लाने, बसाने और भगाने का काम बीजेपी का है , सीमा की सुरक्षा नहीं कर पाए, राज्य सरकारें और उनकी पुलिस सो रही है.”

उन्होंने कहा कि मैं शराब को हाथ तक नहीं लगाता, शराब घोटाले का आरोप लगाने वाली ये पार्टियां आपको पांच सितारा होटल में दारू पीते मिलेंगे. देश भर में शराब केंद्र सरकार बंद करवा दे,  हमारा समर्थन मिलेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *