सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाई सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह, शेयर किया वीडियो

3 मिनट पढ़ें
भाई सुशांत सिंह राजपूत

भाई सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह, शेयर किया वीडियो

Advertisement

Sushant SIngh Rajput Birth Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अभी भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. एक्टर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं मगर उनकी यादें अभी भी लोगों के दिल में बसी हुई हैं. आज सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी है और इस उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद किया है. श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है.

‘सपने देखने वाले लीजेंड’ को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खास वीडियो के साथ जन्मदिन की शुभकामना दी. श्वेता ने भाई के जन्मदिन को “सुशांत डे” भी बताया.

इमोशनल हुईं श्वेता

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज साझा करते हुए श्वेता सिंह ने लिखा, “स्टार, सपने देखने वाले लीजेंड, जन्मदिन मुबारक हो भाई! आपकी रोशनी लाखों लोगों के दिलों में चमकती है. आप सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, आप एक साधक, एक विचारक, जिज्ञासाओं और प्रेम से भरी आत्मा थे. जिस दुनिया की आपने प्रशंसा की, उन सपनों को आपने इतनी निडरता से पूरा किया, आपने हम सभी को सीमाओं से परे पहुंचना, सवाल करना और गहराई से प्यार करना सिखाया.“

 

उन्होंने भाई के लिए आगे लिखा, “आपकी हर मुस्कान, आपके सपने और छोड़े गए विचार हमें याद दिलाते हैं कि आपका सार शाश्वत है. आप सिर्फ एक याद नहीं, एक एनर्जी हैं, एक शक्ति जो प्रेरित करती रहती है.”

Advertisement

श्वेता ने आगे लिखा, “भाई, आपसे प्यार शब्दों से परे है और आपकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता. आज, हम आपकी प्रतिभा, जुनून और आपकी खूबसूरत आत्मा का जश्न मनाते हैं. आइए बड़े सपने देखना, पूरी तरह से जीना और प्यार फैलाना जारी रखते हुए सुशांत का सम्मान करें. सभी को हैप्पी सुशांत डे.”

श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भाई का जिक्र करती रहती हैं. अभिनेत्री अंकिता के बर्थडे पर श्वेता ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कहा था कि भाई सुशांत का प्यार हमेशा आपके साथ है.

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अंकिता लोखंडे के बर्थडे पोस्ट पर कमेंट कर सुशांत की बहन ने लिखा था, “तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई डियर. आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें. भाई (सुशांत सिंह राजपूत) का प्यार और आशीर्वाद हमेशा साथ है.“

बता दें, अंकिता लोखंडे और श्वेता सिंह कीर्ति के बीच एक अच्छा रिश्ता है. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करती नजर आती हैं.

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत सात साल तक रिलेशनशिप में थे. वे पहली बार टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले थे और दोनों में प्यार हो गया था. हालांकि, सात साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *