सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

RG Kar Case: ममता सरकार को मंजूर नहीं उम्रकैद, कोलकाता के ‘राक्षस’ की फांसी के लिए पहुंच गई हाई कोर्ट

3 मिनट पढ़ें
RG Kar Case

RG Kar Case: ममता सरकार को मंजूर नहीं उम्रकैद, कोलकाता के 'राक्षस' की फांसी के लिए पहुंच गई हाई कोर्ट

Advertisement

RG Kar Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गई है. ममता सरकार ने इस मामले में दोषी पाए गए संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के सियालदह कोर्ट के फैसले के खिलाफ यह रुख किया है. एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए जस्टिस देबांगशु बसाक की बेंच में याचिका दायर की है.

आरजीकर रेप-मर्डर केस में सोमवार (20 जनवरी) को सजा का ऐलान हुआ था. दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. इस मामले में कयास लगाए जा रहे थे कि दोषी को फांसी की सजा मिलेगी लेकिन वह इस अधिकतम सजा से बच गया.

सियालदेह कोर्ट ने क्यों नहीं दी मौत की सजा?
सजा के ऐलान से पहले हुई सुनवाई में अतिरिक्त जिला एव सत्र जज अनिर्बान दास ने इस पूरे मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ नहीं माना. यानी यह एक दूर्लभतम अपराध नहीं था. ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर अपराध’ में उन मामलों को रखा जाता है जहां बेहद क्रुरता और जघन्यता के साथ अपराध को अंजाम दिया जाता है. आरजी कर मामले में जज को दोषी में इस तरह की प्रवृत्ति नहीं दिखाई दी.

जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उसे 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया. इसके साथ ही जज ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह पीड़िता के परिवार को 17 लाख रुपए का हर्जाना दे.

Advertisement

संजय रॉय ने खुद को बताया था निर्दोष
संजय रॉय को बीते शनिवार ही दोषी मान लिया गया था. सोमवार को केवल सजा का ऐलान बाकी था. इस दौरान सुनवाई के वक्त संजय ने एक बार फिर से खुद को बेगुनाह बताया. सुनवाई के दौरान CBI के वकील ने जज अनिर्बान दास से संजय को इस अपराध के लिए अधिकतम सजा देने की गुहार लगाई. उन्होंने इसके पीछे यह दलील दी कि सजा ऐसी होनी चाहिए कि लोगों का भरोसा हमारे समाज में बना रहे. उधर, संजय के वकील ने मृत्युदंड के खिलाफ तर्क दिया. उन्होंने कहा कि अभियोजक को यह साबित करना चाहिए कि संजय सुधार के लायक नहीं है और उसे समाज से पूरी तरह से खत्म कर दिया जाना चाहिए.

देभभर में मचा था बवाल
पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी. जैसे ही यह मामला सामने आया तो महज कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बवाल मचा. देशभर के डॉक्टर इस जघन्य अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे. कई दिनों तक कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे. रेप-मर्डर के इस मामले में कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर संजय रॉय को आरोपी बनाया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *