सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, सतीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने मीडिया से की है। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को होगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है।

सतीश शाह 74 साल के थे और उन्हें टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के रोल से घर-घर में लोकप्रियता मिली। इस शो में उनके कॉमिक टाइमिंग और नाटकीय अंदाज ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इंस्टाग्राम पर आज भी इस शो के क्लिप्स वायरल होते हैं।

सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद फिल्म और टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से प्रशिक्षण लिया। 1972 में उनकी शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी। कोरोना काल में उन्होंने कोविड का सामना भी किया था।

Advertisement

सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’, ‘रा वन’, ‘हमशकल्स’, ‘फना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘गुलाम ए मुस्तफा’ जैसी बड़ी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए।

टेलीविजन इंडस्ट्री में उनका योगदान खास रहा। 1984 में आए सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद 1995 में शो ‘फिल्मी चक्कर’ में प्रकाश का रोल निभाया। 1995 में आए शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उन्होंने रत्ना पाठक शाह संग काम किया। उनकी जोड़ी और इंद्रवदन-माया साराभाई की नोकझोंक दर्शकों को बेहद पसंद आई।

सतीश शाह को इंडस्ट्री में कॉमेडी किंग के रूप में याद किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *