सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कोटा में सरपंचों की भजनलाल सरकार को चेतावनी, बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो…

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kota sarpanch warning to Bhajan Lal government assembly gherao if demands not accepted ANN कोटा के सरपंचों ने राजस्थान सरकार को दी चेतावनी, बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो...

 

कोटा में सरपंचों की भजनलाल सरकार को चेतावनी, बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो…

राजस्थान के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में सरपंच विकास कार्य को लेकर परेशान हैं. सरपंच संघ राजस्थान ने मुख्यमंत्री और पंचायत राज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.

कोटा में शुक्रवार को सरपंच संघ राजस्थान ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री और पंचायत राज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. सरपंच संघ का कहना है कि लंबे समय से 15 सूत्र मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है. समय-समय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपे गए. सरपंच संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक सुनवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि सरपंच संघ की जायज मांगों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है.

राजस्थान के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में सरपंच विकास कार्य को लेकर परेशान हैं. करीब 6 से 8 हजार करोड़ रुपये का बकाया है. केन्द्र की तरफ से राशि भेजे जाने के बावजूद राज्य सरकार ने अटका दिया है. सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू ने बताया कि पंचायतों में आ रही वित्तीय एवं अन्य समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया है.

Advertisement

सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरपंच संघ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहा है. इसलिए सरकार से अपील है कि सरपंच संघ की जायज मांगों को स्वीकार करे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य रुका हुआ है.

‘मांग नहीं मानने पर विधानसभा घेराव’

सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि मांग नहीं माने जाने पर विधानसभा का घेराव किया जायेगा. अभी सांकेतिक रूप से ग्राम पंचायतों में ताला लगाया गया है. आने वाले दिनों में विधानसभा घेराव की रणनीति सरपंच संघ तैयार करेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *