सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

मां अमृता को डांटते हुए पकड़ी गई थीं सारा अली खान, ‘द कपिल शर्मा शो’ में विक्की कौशल ने खोली पोल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

1600 रुपए के तौलिए के लिए मम्मी से लड़ गई थीं सारा अली खान, कपिल शर्मा के शो में विक्की कौशल ने खोल दिया राज

The Kapil Sharma Show का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विक्की कौशल, सारा अली खान के अपनी मां अमृता सिंह को डांटने का मजेदार किस्सा सुना रहे हैं. इसके अलावा कपिल शर्मा एक बार फिर विक्की से उनकी वाइफ कटरीना कैफ को लेकर बात करते दिख रहे हैं.

अमृता सिंह को 1600 रुपए का तौलिया खरीदने पर डांटा सारा ने

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के रिलीज के चलते सुर्खियों में हैं. इसी बीच दोनों स्टार्स ने पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो पर एंट्री की, जिसका नया प्रोमो सामने आया है. वहीं इस प्रोमो में विक्की कौशल, कपिल शर्मा को बताते हैं कि सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को 1600 रुपए का तौलिया खरीदने पर डांटा था. मजेदार प्रोमो देख फैंस भी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Advertisement

सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा, विक्की से पूछते हैं, ”क्या हो रहा है, पिछली कुछ फिल्मों से आप शादीशुदा हैं और अपनी बीवी से लड़ रहे हैं?” इस पर एक्टर जवाब दिया, “बहुत हो रहा है, पिछली फिल्म भी थी उसमें भी मार खा रहा था, इसमें भी मार खा रहा हूं. रियल लाइफ में तो नहीं हो रहा ऐसा.” इसके आगे विक्की कौशल अपनी को स्टार सारा अली खान को लेकर खुलासा करते हैं कि उन्होंने एक दिन अपनी मां अमृता सिंह को एक छोटी सी वजह से डांटते हुए देखा था.

एक्टर ने कहा, “एक दिन वह अमृता मैम को डांट रही थी, मैंने पूछा कि क्या हुआ और उसने कहा, ‘मम्मी को अकल ही नहीं है 1600 रुपये का तौलिया ले आई है. और मम्मी को झाड़ रही है अपनी.” इस पर सारा सफाई देते हुए कहती हैं, ‘वैनिटी वैन में टॉवल फ्री में लटकाए जाते हैं, उन्हें ही इस्तेमाल करें, इस्तेमाल करने के लिए इतना महंगा टॉवल क्यों खरीदें.’ इसके बाद कपिल मजाक में कहते हैं, ”मुझे लगता है कि पैक अप के बाद सारा भी सेट पर डिनर कर लेती होंगी.” इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. और जमकर वीडियो पर कमेंट करते हुए दिख रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *