Sanjay Goyal MLA: शाहदरा विधानसभा के झिलमिल वार्ड में नई सड़कों के,निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न : संजय गोयल
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : शाहदरा विधानसभा के झिलमिल वार्ड 216 क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए चीफ मिनिस्टर डेवलपमेंट फंड के अंतर्गत सर्कुलर रोड 7/125 से 4/465 ज्वाला नगर तक नई सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सर्कुलर रोड स्थित जैन मंदिर गली के पास ट्रांसफॉर्मर के निकट आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर चौधरी जिले सिंह मार्ग, सिविल हॉस्पिटल के सामने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं की मांग की थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विधायक संजय गोयल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास जारी है। नागरिकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विकास निधि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।



