सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

अग्रवाल सभा द्वारा किया गया संजय गोयल और ओमप्रकाश शर्मा का अभिनन्दन : निर्मल गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
निर्मल गुप्ता

अग्रवाल सभा द्वारा किया गया संजय गोयल और ओमप्रकाश शर्मा का अभिनन्दन : निर्मल गुप्ता

Advertisement

अग्रवाल सभा द्वारा किया गया संजय गोयल और ओमप्रकाश शर्मा का अभिनन्दन : निर्मल गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : विवेक विहार अग्रवाल सभा द्वारा विवेक विहार क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाजपा से जीते हुए दोनों विधायक ओम प्रकाश शर्मा एवं  संजय गोयल  का स्वागत एवं सम्मान समारोह अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया l विवेक विहार के ही पार्षद  पंकज लूथरा  ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l सभा के पदाधिकारियों  द्वारा विवेक विहार क्षेत्र के दोनों विधायक एवं पार्षद का शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया l विवेक विहार के  गणमान्य व्यक्तियों एवं  निवासियों ने कार्यक्रम में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराईl इस अवसर पर सभा के महामंत्री  सुरेश गुप्ता  द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से मंच संचालन किया l

इस मौके पर सभा के सदस्य द्वारा आए हुए विवेक विहार की धार्मिक संस्था सनातन धर्म सभा श्री राम मंदिर के प्रधान  अशोक गर्ग , बाला जी मंदिर के प्रधान  शिव कुमार गुप्ता  ,अग्रसेन भवन ट्रस्ट विवेक विहार के प्रधान अनिल कंसल ,आर डब्लू ए विवेक विहार के प्रधान कैलाश क्वात्र ,महासचिव आनंद गोयल, डी ब्लॉक के प्रधान विभु श्रोतरीय, डी ब्लॉक विवेक विहार के संरक्षक निर्मल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल  अग्रवाल सेवा संघ,सचिव राजेश अग्रवाल ,अश्विनी गोयल विजय जिंदल, सुमित प्रकाश, नरेश गर्ग,दीपक अग्रवाल, विजय गुप्ता एवं सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का पटका से सम्मान किया गयाl इस कार्यक्रम में विवेक विहार अग्रवाल महिला समिति की प्रधान एवं उनकी सभी सदस्य बहनों ने विधायक  संजय गोयल की धर्मपत्नी रुचि गोयल का फूलों माला और बुके से स्वागत किया और सुचारु रूप  से कविता पाठ एवं अग्रसेन जी के सम्मान में उनके समाजवाद के सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

Advertisement

इस मौके पर सभा के प्रधान  शिव भगवान  सरावगी  और कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल  ने अग्रवालों के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में सभी को बताया तथा राजरानी  गुप्ता एवं कामना मिश्रा द्वारा अग्रवालों के सम्मान में कविता पाठ किया गया । विधायक  ओम प्रकाश शर्मा एवं संजय गोयल ने अपने भाषण मेंविवेक विहार क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से सभी को अवगत कराया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *