सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गांधी नगर की समस्याओं को ले लवली को खत लिखा संजय गहलोत नें

2 मिनट पढ़ें
संजय गहलोत

गांधी नगर की समस्याओं को ले लवली को खत लिखा संजय गहलोत नें

Advertisement

गांधी नगर की समस्याओं को ले लवली को खत लिखा संजय गहलोत नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन संजय गहलोत ने यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली को पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है कि प्रमुख रूप से जमनापार स्थित गाँधी नगर विधान सभा के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र अजीत नगर, धर्मपुरा, कैलाश नगर, सीलमपुर के नागरिक नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

चेयरमैन संजय गहलोत ने पत्र में लिखा कि चूंकि मेरा निवास भी अजीत नगर में ही है लिहाजा अत्यधिक समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है,, इलाके के रिहायशी लोग रोजाना घर पर आकर विभिन्न प्रकार की अपनी समस्याएं बताते है,, लोगों के घरों तक मे नाली का गंदा पानी पहुंच गया है,, सारी नालियाँ ओवरफ्लो है, गालियां, सड़के टूटी हुई है, पीने का पानी तो है ही नही ,,सभी लोग रोजाना अपने घरों में पीने का पानी खरीदकर पीते है। गहलोत ने पत्र के माध्यम से कहा कि सबसे जटिल समस्या यहां रेलवे पुलिया की है जिसमे से लाखों लोगों का रोजाना आवागमन होता है, किसी आपातकालीन स्थिति में भी पुलिया से निकलना बहुत मुश्किल है लिहाज़ा यहां एक अतिरिक्त पुलिया की अत्यंत आवश्यकता है।

Advertisement

संजय गहलोत ने कहा कि हालांकि अरविंदर सिंह लवली को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है और लवली यहाँ के विधायक भी है इसलिए मजबूर होकर अब उनके संज्ञान में ये सब लाते हुए गांधी नगर का निवासी होने एवं दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का चेयरमैन होने के नाते जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली से मांग की है कि जल्द ही इन समस्याओं पर ध्यान रखते हुए गांधी नगर की जनता के साथ न्याय करेंगे ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *