सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सफाई कर्मचारियों को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुलाकर किया गया अपमानित : राहुल टांक

2 मिनट पढ़ें
सफाई कर्मचारियों को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुलाकर किया गया अपमानित : राहुल टांक

सफाई कर्मचारियों को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुलाकर किया गया अपमानित : राहुल टांक

Advertisement

सफाई कर्मचारियों को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुलाकर किया गया अपमानित : राहुल टांक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टांक का कहना है कि 14 मार्च 2024 को पूरी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा सख्त आदेश अनुसार दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ले जाया गया। कर्मचारियों से ये बताया गया कि “प्रधानमंत्री मोदी जी आपसे मिलने आ रहे है” स्टेडियम में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के साथ भेड़ बकरियों की तरह सलूक किया गया,,सुबह 11 बजे से शाम के 5 बज गए और पूरे दिन भूखे प्यासे रहने के पश्चात जब प्रधानमंत्री मोदी आए और उन्होंने अपना अभिभाषण प्रारंभ किया तो स्टेडियम में बैठे तमाम कर्मचारी अफसोस और मायूसी में डूब गए।

Advertisement

क्योंकि मोदी जी के भाषण के प्रारंभ से ही प्रतीत हो गया कि इस कार्यक्रम से सफाई कर्मचारियों का कोई लेना देना नहीं है,अपने पूरे भाषण में एक बार भी मोदी जी ने सफाई कर्मचारियों का जिक्र तक नहीं किया। अध्यक्ष राहुल टांक ने ये भी कहा कि ये कार्यक्रम रेहड़ी पटरी वेंडरों के लिए था,जिनको 10 हजार रु लोन का लाभ मिला है। इसमें सरासर गलती निगम में बैठे हमारे अधिकारियों की है जो राजनैतिक दबाव चलते कर्मचारियों को गुमराह कर इस कार्यक्रम में लेकर के गए। सफाई कर्मचारियों का इस तरह राजनैतिक रूप में इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है,जोकि बिल्कुल बर्दाश्त के लायक नहीं है। अधिकारियों का इस तरह राजनैतिक दलों के दबाव में कार्य करना लोकतंत्र को खतरे की ओर ले जाने का इशारा करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *