सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नरेला जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त : संजय गहलोत

2 मिनट पढ़ें
नरेला जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त : संजय गहलोत

नरेला जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त : संजय गहलोत

Advertisement

नरेला जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त : संजय गहलोत

* परिजनों के पास पहुंचे संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के नरेला ज़ोन वार्ड संख्या 1 में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी धनराज नामक सफाई कर्मचारी ने अपने सुपरवाइजरों द्वारा तंग करने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत नें बताया मृतक कर्मचारी के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक कर्मचारी के सहायक सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक ने कर्मचारी को बहुत तंग कर रखा था जिसके चलते वह आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ। सुसाइड नोट में कर्मचारी ने लिखा है कि उससे साठ हजार रुपयों की मांग की जा रही थी जिसके न देने पर उसकी नोकरी खराब करने की धमकी दी जा रही थी जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली ।

Advertisement

इस दुःखद  घटना का संज्ञान लेकर कर्मचारी के परिजनों से मिलने दिल्ली सफाई कर्मचारी  आयोग के चेयरमैन कर्मचारी के निवास पर पहुंचे। चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि बहुत ही संवदेनशील दुःखद घटना है , मृतक के परिवार में उसकी पत्नी एवं पांच साल का बेटा है । कर्मचारी किराए के मकान में रहता  था ।गहलोत ने कहा कि ये सच्चाई है कि  निगम के दरोगा इंस्पेक्टर इस तरह से नाजायज कृत्य कर रहे हैं । कई बार आयोग में भी इस तरह की शिकायत आती है जिसका त्वरित समाधान किया जाता है परन्तु इस मामले में सुसाइड नोट के द्वारा ये साफ हो चुका है कि असल मे ही धनराज पीड़ित था जिसके कारण वह सुसाइड करने पर मज़बूर हुआ । संजय गहलोत ने कहा कि आयोग द्वारा सभी प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दोषियों को  उचित सज़ा मिलेगी जिसके तहत सम्बंधित उपायुक्त (पुलिस) को मामला दर्ज करने हेतु पत्र जारी कर दिया है इसके अतिरिक्त निगम प्रशासन द्वारा भी मृतक की पत्नी को तत्काल नौकरी देने की सिफारिश की जाएगी ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *