सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ED के समन पर संदीप दीक्षित की दिल्ली के सीएम को सलाह, अरविंद केजरीवाल को समन मिलने पर वहां जाना चाहिए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ED के समन पर संदीप दीक्षित की दिल्ली के सीएम को सलाह, अरविंद केजरीवाल को समन मिलने पर वहां जाना चाहिए

दिल्ली कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने ईडी की ओर से नया समन जारी होने पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचकर बातचीत में शामिल होना चाहिए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी (ED) की ओर से शनिवार को चौथी बार समन जारी होने पर दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि दिल्ली के सीएम को ईडी के दफ्तर में जाकर बातचीत में शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जब भी ईडी ने समन किया तो वे वहां गए. सीएम केजरीवाल को भी जाना चाहिए और अपनी बात सामने रखनी चाहिए.

ईडी के बुलाने पर सहयोग करना चाहिए

Advertisement

संदीप दीक्षित ने कहा कि ईडी का समन तो आना तय था. नियमानुसार ईडी किसी को बुलाता है तो उस व्यक्ति किसी पद पर क्यों न हों, समय निकालकर जाना चाहिए. हां, आप नेताओं को लगता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तो जांच एजेंसी को ऐसा नहीं करना चाहिए, जब तक पुख्ता ग्राउंड न हो. चुने हुए सीएम के साथ नियमानुसार ही ईडी को कार्रवाई करनी चाहिए.

फैसला जितना जल्द हो जाए उतना अच्छा

आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में गठबंधन को लेकर कहा कि सीट शेयरिंग पर जितना जल्द फैसला हो जाए, उतना अच्छा रहेगा. ऐसा इसलिए कि हमें भी तैयारी करनी है. फिर, गठबंधन होने यह भी तय करना होगा कि किन मुद्दों पर चुनाव लड़ने हैं. इस काम में भी समय लगेगा. इससे पहले सात जनवरी को भी दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीक्षित ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गठबंधन और चुनाव तैयारियों को ताजा बयान सबके हित में हैं. ऐसा इसलिए कि खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी 543 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. यह तो तय है. तैयारी भी सभी सीटों पर सबकी होनी चाहिए. तैयारी होगी तभी तो चुनाव के दौरान एक-दूसरे का सहयोग कर पाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *