सनातन धर्म महासभा दिल्ली नें स्वर्ण जयंती मनाई : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सनातन धर्म महासभा दिल्ली का स्वर्ण जयंती वर्ष,50 वा स्थापना दिवस संस्थापक सभापति गोलोक वासी प्रेमचंद गुप्ता का जन्म दिवस, सनातन धर्म महासभा दिल्ली के तत्वाधान में श्रीनिवास संस्कृत विद्यापीठ, रामानुज मार्ग, इब्राहिमपुर, बुराड़ी दिल्ली में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, समारोह का उद्घाटन जनार्दन आचार्य ने यज्ञ ज्योति प्रज्वलित करा कर किया। अध्यक्षता महासभा के सभापति सुशील कुमार गोयल ने की। सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि, यज्ञ,प्रवचन,भजन तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों और गुरुकुल के विद्यार्थियों का सहभोज किया। आरती, प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम सानंद पूर्वक सम्पन्न हुआ |

संगठन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता,प्रचार मंत्री नवनीत मोहन गुप्ता महिला प्रमुख ,समाजसेविका सुशीला गुप्ता भी उपस्थित रही कार्यालय प्रमुख संजय शर्मा ने सब व्यवस्था का सुचारू रूप से प्रबंध किया।



