सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वकीलों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया ये आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रदर्शन कर रहे वकीलों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया ये आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता बीजेपी सरकार का अहंकार तोड़ देंगे.

हापुड़ में वकीलों के कथित लाठीचार्च मामले को लेकर कई जिलों के वकील विरोध कर रहे हैं. वकीलों के विरोध प्रदर्शन की वजह से न्यायिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं. वहीं अब वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है. इस बात का एलान खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया है, अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात का एलान किया है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“भाजपा के राज में शासन-प्रशासन ही अराजक हो गया है. तथाकथित डबल इंजन की ताकत का इस्तेमाल भाजपा तरक्की की जगह अपने खिलाफ पनप रहे आक्रोश को दबाने के लिए कर कही है. अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता भाजपा सरकार का अहंकार तोड़ देंगे. सपा वकीलों के साथ का ऐलान करती है, उनके लिए इंसाफ की मांग करती है.”

Advertisement

बता दें कि हापुड़ में वकीलों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील बुधवार को न्यायिक कार्यों से दूर रहे. कई जिलों के वकीलों ने राज्य सरकार की निष्क्रियता के विरोध में प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन कर रहे वकीलों को बुधवार को काम फिर से शुरू करना था लेकिन उन्होंने गुरुवार तक दो दिन और हड़ताल जारी रखने का फैसला किया.

वहीं इस मामले को लेकर यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने कहा कि मंगलवार रात बार काउंसिल की बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि राज्य भर के वकील 13-14 सितंबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे. बता दें कि हापुड़ में 29 अगस्त को लाठीचार्ज की कथित घटना को लेकर राज्य भर के वकील हड़ताल पर हैं. विरोध कर रहे वकीलों के अनुसार घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *