सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Salman Khan Threat: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Salman Khan Threat: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह धमकी वॉट्सऐप के ज़रिए मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई थी। संदेश में सलमान खान को जान से मारने के साथ-साथ उनकी गाड़ी को उड़ाने की धमकी दी गई।

मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) दत्ता कांबले ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “कल वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान के लिए एक धमकी भरा संदेश मिला था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सलमान खान के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से कुछ धमकियों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जोड़ा गया था। हाल के वर्षों में सलमान खान की सुरक्षा में लगातार इजाफा किया गया है, और उन्हें वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा भी दी गई है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी के पीछे किसी गिरोह का हाथ है या यह किसी अज्ञात व्यक्ति की हरकत है। अधिकारियों का कहना है कि सलमान खान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और मामले में जल्द प्रगति की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *