सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Partner में गोविंदा का सलमान खान ने उतारा था कर्ज! बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी मूवी, जानें कुछ दिलचस्प किस्से

5 मिनट पढ़ें

govinda salman khan movie Partner completes 17 years box office budget  songs cast unknown facts | Partner में गोविंदा का सलमान खान ने उतारा था कर्ज!  बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी मूवी,

 

Partner में गोविंदा का सलमान खान ने उतारा था कर्ज! बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी मूवी, जानें कुछ दिलचस्प किस्से

सलमान खान और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म पार्टनर की रिलीज को 17 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म में सलमान-गोविंदा ने पहली बार बिग स्क्रीन शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया.

सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ की रिलीज को आज 17 साल हो गए हैं. ये एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जिसे हर जनरेशन के लोग पसंद कर सकते हैं. आज भी ये फिल्म बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में आती है. गोविंदा और सलमान खान ने पहली बार बिग स्क्रीन पूरी फिल्म में शेयर की थी. ‘पार्टनर’ की कहानी बहुत ही अनोखी थी जिसे लोगों ने पसंद किया.

फिल्म में सलमान खान ने एक लव गुरु का रोल प्ले किया है जिसके शिष्य गोविंदा होते हैं. अब अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो ओटीटी पर जाकर देख लें. फिलहाल चलिए आपको फिल्म की कमाई और कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं.

‘पार्टनर’ की रिलीज को 17 साल पूरे

20 जुलाई 2007 में आई डेविड धवन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म पार्टनर को सोहेल खान और पराग सांघवी ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म पार्टनर का म्यूजिक साजिद-वाजिद और सलीम-सुलेमान ने बनाया था. फिल्म के गाने सुपरहिट थे और सभी कास्ट अपने रोल में परफेक्ट थे.

फिल्म में गोविंदा, सलमान खान, लारा दत्ता, कैटरीना कैफ, अली हाजी, दीपशिखा नगापाल और राजपाल यादव जैसे कलाकार ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म में सोहेल खान का कैमियो भी था लेकिन वो सिर्फ तस्वीर में नजर आए और उनका जिक्र हुआ जो सलमान के बहनोई बने थे.

‘पार्टनर’ का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट

फिल्म पार्टनर में गोविंदा की जोड़ी कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी लारा दत्ता के साथ बनी थी. लेकिन फिल्म में गोविंदा का कैरेक्टर सलमान खान की सलाह के बिना कुछ कर नहीं पाता और यही फिल्म का फनी पार्ट है. फिल्म पार्टनर का बजट 28 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 99.66 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

‘पार्टनर’ की कहानी

फिल्म पार्टनर में प्रेम (सलमान खान) नाम का एक लव गुरू होता है जो सबकी प्रोबलम सॉल्व करता है. वहीं उसकी लाइफ में भास्कर दिवाकर (गोविंदा) नाम का एक आदमी आता है जिसने पैसा तो खूब कमाया लेकिन प्यार के लिए तरसता रह गया. उसे अपनी कंपनी की मालकिन प्रिया (कैटरीना कैफ) से प्यार हो जाता है लेकिन उसे कैसे कहना है, बात कैसे आगे बढ़ानी है ये सबकुछ सीखने के लिए भास्कर प्रेम के पीछे लग जाता है.

वहीं प्रेम सबकी लव लाइफ की प्रोबलम सॉल्व करता है लेकिन उसकी खुद की लव लाइफ उलझी होती है जो नैना (लारा दत्ता) के साथ जुड़ी है और उसका एक 10 साल का बेटा (अली हाजी) भी होता है. फिल्म की कहानी क्या-क्या मोड़ लेती है इसके लिए आप जियो सिनेमा पर इसे फ्री में देख सकते हैं.

‘पार्टनर’ से जुड़े अनसुने किस्से 

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म पार्टनर एक सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी है. इस फिल्म को अगर आपने देखी भी है तो इससे जुड़ी कुछ बातें शायद ही आप जानते हों. यहां बताए गए दिलचस्प किस्से आईएमडीबी के अनुसार लिखे गए हैं..

1.गोविंदा ने डायरेक्टर डेविड धवन के लिए बतौर सोलो एक्टर कई सुपरहिट फिल्में दीं. वहीं किसी दूसरे एक्टर के साथ कोलैब्रेट करने वाली ये तीसरी फिल्म थी. इसके पहले गोविंदा और संजय दत्त की फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट किया था.

2.गोविंदा जब बैक टू बैक फिल्में कर रहे थे तब सलमान खान के पास काम नहीं था तब उन्होंने साजिद नाडियावाला को बोलकर सलमान का नाम ‘जुड़वा’ (1997) के लिए फाइनल करवाया. वहीं 2000 के बाद से गोविंदा का डाउनफॉल आया तो सलमान ने अपने भाई सोहेल को बोलकर गोविंदा को ‘पार्टनर’ के लिए चुना.

3.सलमान खान की ‘अंदाज अपना-अपना’ में गोविंदा का कैमियो था. उस शॉट में गोविंदा ने आमिर के साथ स्क्रीन शेयर की. वहीं फिल्म सलाम-ए-इश्क में भी सलमान और गोविंदा थे लेकिन उन्होंने साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की थी. तो इस हिसाब से सलमान और गोविंदा की ‘पार्टनर’ पहली फिल्म थी जिसमें पूरी फिल्म में दोनों ने स्क्रीन शेयर की.

4.फिल्म पार्टनर (2007) हॉलीवुड फिल्म Hitch की हिंदी रीमेक थी जो साल 2005 में आई थी. इस फिल्म के ऑफिशियल हिंदी रीमेक के राइट्स खरीदे गए थे जिससे कॉपीराइट का इश्यू ना हो.

5.फिल्म पार्टनर में गोविंदा ने कई पंच मारे हैं जिससे दर्शक ठहाके लगाने पर मजबूर हुए. बताया जाता है कि फिल्म में गोविंदा ने अपने ज्यादातर डायलॉग्स में खुद के बनाए हुए बोले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *