सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सलमान खान ने किया शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा हो गई शादी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर और भाईजान यानी सलमान खान शादी कब करेंगे? ये सवाल ना जाने कितने दिनों से फैंस के मन में है। बीते दिनों ही सलमान खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो खूब वायरल हुई है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस यही सोचने लगे कि सलमान खान ने चोरी-छिपे सोनाक्षी सिंह के साथ शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने वायरल हो रही इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन दे दिया है और उनका यही कहना है कि यह सब कुछ बकवास है। सब कुछ ठीक ही चल रह था कि अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को फिर कंफ्यूज कर दिया है।

वीडियो में कह रहे हैं, ‘शादी हो गई है

इस वीडियो में सलमान खान अपनी शादी से जुड़ी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान खान के पुराने और करेंट लुक के साथ एडिट किया गया है। सलमान खान वीडियो में कह रहे हैं, ‘शादी हो गई है…।’ वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है, ‘हुई या नहीं हुई जानने के लिए परसों देखें…।’ अब आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए, इससे पहले आपको बता दें कि सलमान खान ने यह इशारा भी दिया है कि यह वीडियो एक एड फिल्म का है जोकि परसों रिलीज होने वाला है।

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Advertisement

फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया

खैर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक फीमेल फैन ने लिखा है, ‘क्या होगा पता नहीं..लेकिन आप बड़े स्मार्ट लग रहे हैं…।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘भाई ये मारा ना मौके पर चौका….जे बात…।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *