धूमधाम से मनाया गया सफाई मजदूर दिवस : संजय गहलोत 

0
31
संजय गहलोत 
धूमधाम से मनाया गया सफाई मजदूर दिवस : संजय गहलोत 

धूमधाम से मनाया गया सफाई मजदूर दिवस : संजय गहलोत 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) प्रत्येक वर्ष 31 जुलाई को दिल्ली के विभिन्न संगठनों द्वारा शहीद भूपसिंह  की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए सफाई मज़दूर दिवस मनाया जाता है। इसी श्रृंखला में जी बी पंत अस्पताल के ऑडिटोरियम में  एस सी/एस टी, ओ बी सी एवं अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ एवं जी बी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन द्वारा दूसरा सफाई मज़दूर दिवस मनाया गया , जिसमे दिल्ली सरकार में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

सभा को सम्बोधित करते हुए संजय गहलोत ने सभी कर्मचारियों को सफाई मज़दूर दिवस पर शहीद भूप सिंह की याद में उनको नमन करते हुए सफाई मज़दूर दिवस की महत्वता बताते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता सेवा सम्मान का सर्टिफिकेट देते हुए सम्मानित किया ।

समारोह में, पूर्व निगम पार्षद मुरारी लाल जाटव, प्रबल सफाई सैनिक की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह,  अस्पताल के  चिकित्सा निदेशक डॉ मोहम्मद आबिद जिलानी, गेस्ट्रोलॉजी के विभाग प्रमुख डॉ संजीव सचदेवा, डॉ स्वागत विश्वास, डॉ अक्षय कुमार, डॉ गोपाल, नर्सिंग अधीक्षक विमला कुमारी ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में  मुख्य रूप से प्रधान विकास सारस्वत, चेयरमैन  भरतवीर ,विजय, हरिनारायण मौजूद रहे। इस अवसर पर एस सी एस टी ओबीसी एवं अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ पवन वर्मा ने दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत से इस दिन अर्धवकाश  घोषित कराने  की मांग की। सभा का संचालन इंदू रानी, लोकेश मीणा नर्सिंग अधिकारी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here