चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर पहुँचने के उपलक्ष्य में आर डब्ल्यू ए ने मनाया उत्सव : दीपक शर्मा

0
27

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारत देश की महान उपलब्धि चंद्रयान 3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचने के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं वृक्ष-मित्र के कार्यकर्ताओं व राम नगर आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रोहतास नगर विधानसभा के राम नगर वार्ड स्थित श्री राम पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें पीपल, बरगद, नीम व अन्य वृक्ष लगाये व मिठाई बाटी गई इस मौके पर वृक्ष मित्र संस्था की ओर से धीरज यादव, अमित बंसल, मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे यह कार्यक्रम आर डब्ल्यू ए के चेयरमैन रवि पंडित की अध्यक्षता में हुआ आर डब्ल्यू ए के संस्थापक / अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी की दक्षिणी ध्रुव पर पूरी दुनिया में भारत पहला देश बना है

यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसे समस्त भारतवासियों को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए इस अवसर आर डब्ल्यू ए के महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा व उपाध्यक्ष अमित पचौरी ने इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ को बधाई दी यह कार्य क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित श्रीलाल कौंडिल व परमानन्द माहेश्वरी, विनय शर्मा, अनिल गुप्ता, गजेंद्र मलिक, जितेश लूथरा, अनुज, अमित, विकास व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here