सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कोच्चि में पकड़ा गया रूसी जहाज, भारतीय नौसेना के लिए ले जा रहा था हथियार

2 मिनट पढ़ें
कोच्चि में पकड़ा गया रूसी जहाज, भारतीय नौसेना के लिए ले जा रहा था हथियार

कोच्चि में पकड़ा गया रूसी जहाज, भारतीय नौसेना के लिए ले जा रहा था हथियार

Advertisement

 

भारत में रूस के एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) को पकड़ने की खबर सामने आई है। इस जहाज को किसी और नहीं बल्कि खुद केरल हाईकोर्ट के निर्देश पर कोच्चि पोर्ट से अरेस्ट किया गया है। अरेस्‍ट किया गया जहाज एस्टोनियाई कंपनी का रशियन श‍िप है और इसमें भारतीय नौसेना के लिए हथियार आए थे। कोर्ट ने यह आदेश श‍िप की ओर से फ्यूल चार्ज के करीब 1.87 करोड़ रुपये का पेमेंट नहीं करने के कारण द‍िया है। इस रूसी श‍िप का नाम MV MAIA-I है। हालांकि इस मामले में रूस के दूतावास ने भारत सरकार से जवाब मांगा है।

जहाज के मालिकों पर कथित तौर पर कर्ज

रूसी दूतावास का कहना है कि उसने बकाया पेमेंट पहले ही कर दिया है। दूतावास ने भारतीय विदेश मंत्रालय से घटना की पूरी स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया है। रूसी दूतावास ने कहा, “हम भारतीय बंदरगाह कोच्चि में रूसी मालवाहक जहाज को अरेस्ट किए जाने की खबर से अवगत हैं। इस जहाज पर भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक सैन्य माल पहुंचाया जा रहा था।” उसने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाइयां एस्टोनियाई तट सेवा कंपनी बंकर पार्टनर ओयू के दावे से जुड़ी हैं। इस कंपनी ने दावा किया है कि जहाज के मालिकों पर कथित तौर पर कर्ज था।

Advertisement

अदालत ने माल उतारने की अनुमति दी

रूसी दूतावास ने कहा, “हम यह बताना चाहेंगे कि अदालत ने माल उतारने की अनुमति दी है, क्योंकि इसका मुकदमे से कोई लेना-देना नहीं है। चेन्नई में रूसी महावाणिज्य दूतावास इस पर नजर रखे हुए है।” बता दें कि यह जहाज भारतीय नौसेना के लिए हथियार ले जा रहा था। ऐसे में अदालत ने हिरासत में रहते हुए माल उतारने की अनुमति दे दी है। इससे पहले जहाज को हिरासत में लिए जाने के लिए कोच्चि के करुवेलीपाडी के रहने वाले TX हैरी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। TX हैरी के पास एस्टोनिया में मुख्यालय वाली बंकर पार्टनर OU की पावर ऑफ अटॉर्नी है। उन्होंने ही एडमिरल्टी मुकदमा दायर किया। एक एडमिरल्टी कोर्ट शिपिंग, महासागर और समुद्री कानूनी मामलों की सुनवाई करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *