सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में बम विस्फोट, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

2 मिनट पढ़ें
Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में बम विस्फोट, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में बम विस्फोट, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

Advertisement

 

पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में आज भीषण बम विस्फोट हुआ। रूस के इस हमले में करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के एक स्कूल में रूसी सेना ने बमबारी की है। इसमें 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। गवर्नर सेरही गदाई ने बताया कि रूसी सेना ने शनिवार दोपहर बिलोहोरीवका में स्कूल पर एक बम गिराया, जिससे इमारत में आग लग गई। यहां लगभग 90 लोग शरण लिए हुए थे।

Advertisement

ओडेसा शहर में क्रूज मिसाइलें दागी और मारियुपोल में घेरे गए इस्पात संयंत्र पर बमबारी

वहीं, रूस की सेना ने शनिवार को दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा शहर में क्रूज मिसाइलें दागी और मारियुपोल में घेरे गए इस्पात संयंत्र पर बमबारी की। विजय दिवस समारोह से पहले रूस इस बंदरगाह पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र से आखिर में बची महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकाल लिया गया है, लेकिन यूक्रेन के लड़ाके वहीं फंसे हुए हैं। इस बीच यूक्रेन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि 77 साल पहले नाजी जर्मनी की हार का जश्न मनाने के लिए सोमवार को आयोजित विजय दिवस के मद्देनजर रूसी हमले और भी बदतर होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *