Russia Ukraine Attack: रूस का कीव पर हमला, 3 मृत, 24 घायल

0
24

 Russia Ukraine Attack: रूस का कीव पर हमला, 3 मृत, 24 घायल

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से एक बार फिर घातक हमला किया है। बृहस्पतिवार तड़के किए गए इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 24 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कई गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। कीव के शहरी प्रशासन प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि हमला मुख्य रूप से एक आवासीय इमारत पर हुआ, जिससे वहां का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले से राजधानी के 20 से अधिक इलाके प्रभावित हुए हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है। यह हमला अलास्का में अमेरिकी और रूसी नेताओं की वार्ता के बाद कीव पर हुए पहले बड़े हमले के रूप में दर्ज किया गया है।

युद्ध के अन्य मोर्चों पर रूस ने डोनेस्क प्रांत के निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। यह यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। डोनेस्क के कई मोर्चों पर रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जिसमें भारी क्षति और नागरिकों पर खतरा बना हुआ है।

यूक्रेन और रूस के बीच यह संघर्ष अब तीन साल से जारी है और राजधानी कीव बार-बार ऐसे हमलों की चपेट में आती रही है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here