Home मैं भी रिपोर्टर Rohatas Nagar Congress meeting: रोहताश नगर में रायशुमारी की पर्यवेक्षक खूंटिया नें

Rohatas Nagar Congress meeting: रोहताश नगर में रायशुमारी की पर्यवेक्षक खूंटिया नें

0
24

Rohatas Nagar Congress meeting: रोहताश नगर में रायशुमारी की पर्यवेक्षक खूंटिया नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन के लिए राजधानी दिल्ली में आजकल पार्टी के पर्यवेक्षक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं कि किस नेता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए उसी कड़ी के तहत बाबरपुर जिले में रायशुमारी का काम चल रहा है कल जहाँ केन्द्रीय पर्यवेक्षक आर.सी.खुंटिया नें सीमापुरी विधानसभा के तहत रायशुमारी की थी वहीं आज मंगलवार को रोहताश नगर विधानसभा के तहत कबूल नगर साईं मन्दिर में श्री खूंटियां नें कार्यकर्ताओं का मन टटोला | इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस की ओर से नियुक्त प्रभारी लक्ष्मण रावत भी मौजूद रहे |

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन,कार्यकारी अध्यक्ष हाजी जरीफ के अलावा पूर्व विधायक विपिन शर्मा,पूर्व प्रत्याशी सुरेश वती चौहान ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी,प्रताप शर्मा, मुकेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे | पर्यवेक्षक आर.सी.खुंटिया नें बड़े विस्तार से सन्गठन सर्जन अभियान के बारे में बताया उन्होंने कहा अब जिला कांग्रेस के अध्यक्ष किसी नेता की सिफारिश पर थोपे नहीं जायेगे बल्कि पार्टी हाईकमान के पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही निर्णय लेंगें | मिली जानकारी के मुताबिक रोहताश नगर विधानसभा के तहत करीब सवा दो सौ लोगो नें अपनी राय व्यक्त की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here