सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Rohit Shetty Firing Case: बहादुरगढ़ से 4 अरेस्ट, बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर का खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rohit Shetty Firing Case: बहादुरगढ़ से 4 अरेस्ट, बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर का खुलासा

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा STF को बड़ी सफलता मिली है। जॉइंट ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण के मुताबिक, मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इनपुट पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मुख्य शूटर बताया जा रहा है, जबकि उसके साथ सन्नी, सोनू और ऋतिक यादव भी शामिल थे। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जांच में सामने आया है कि मुख्य शूटर दीपक विदेश में बैठे गैंगस्टर हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के संपर्क में था, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। दीपक को फायरिंग के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे और आगे और रकम देने का वादा किया गया था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सन्नी और सोनू ने रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी, जबकि दीपक ने विदेशी हथियार से फायरिंग की। ऋतिक यादव ने आरोपियों को छिपने में मदद की। फायरिंग के बाद आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों और होटलों में छिपते रहे, फिर बहादुरगढ़ के एक खेत में बने ठिकाने पर पकड़े गए।

इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले सात आरोपियों को पुणे और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया था। 1 फरवरी की देर रात हुए इस हमले के बाद मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और गैंग के अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *