सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रोहित शर्मा भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर की प्रतिक्रिया, बताया क्या होगा मास्टर प्लान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया, बताया क्या होगा मास्टर प्लान

भारत का अगला वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा. आइए हम आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा ने इस मैच के बारे में क्या कहा है.

वर्ल्ड कप में भारत ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया तो दूसरे मैच में अफगानिस्तान को मात दी है. अब बारी पाकिस्तान की है, जिसके साथ भारत का मुकाबला शनिवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. भारत-पाकिस्तान के इस बड़े मैच पर पूरी दुनिया की नज़र है.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर बड़ा बयान दिया है. रोहित शर्मा से जब भारत-पाक मैच के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हमारे लिए जरूरी यह है कि हम बाहरी चीजों के बारे में चिंता ना करें, और सिर्फ उन चीजों पर ध्यान दें, जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं. हमें सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान मैच पर रोहित ने दिया बयान

रोहित ने अपने बयान में आगे कहा कि, “पिच कैसी होगी, या हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेल सकते हैं, इन चीजों को हम नियंत्रित कर सकते हैं. बाहर क्या हो रहा है, इसके बारे में हमें चिंता नहीं होगी. ऐसा हम सिर्फ इस बात पर ध्यान क्रेंदित करने के लिए कह रहे हैं कि हम खिलाड़ी के तौर पर क्या कर सकते हैं, और हम कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं.”

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि, “(यह) हमारे लिए एक अच्छी जीत थी, टूर्नामेंट की शुरुआत में उस (जीत की लय) लय को हासिल करने के लिए ये जीत बहुत महत्वपूर्ण थी.” ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने सिर्फ 2 रन पर अपने 3 विकेट गवां दिए थे, जिसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने एक शानदार साझेदारी करके टीम को मैच में जीत दिलाई थी. रोहित ने उस मैच के बारे में कहा कि, “वर्ल्ड कप के पहले मैच में दबाव झेलना महत्वपूर्ण था.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *