सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रोहित और धवन बने थे आखिरी भारत-पाक भिड़ंत में शतकवीर, 9 विकेट से मिली थी जीत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वनडे एशिया कप की आखिरी भारत-पाक भिड़ंत में रोहित और धवन बने थे शतकवीर, 9 विकेट से मिली थी जीत

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें 2018 में वनडे एशिया कप में आमने-सामने आई थीं.

एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. इससे पहले टूर्नामेंट 2018 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. इस बार टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर, शनिवार को खेलेगी. वनडे एशिया कप में भारत-पाक की आखिरी भिड़ंत 2018 में हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शिखर धवन के शतक की बदौलत जीत दर्ज की थी. आइए जानते हैं क्या रहा था पूरे मैच का हाल.

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तत्कालीन कप्तान सरफराज़ अहमद ने 2 चौकों की मदद से 44 रन बनाए थे. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सका था.

रोहित-धवन ने की थी 210 रनों की पार्टनरशिप

Advertisement

रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग पर आए शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 201 गेंदों में 210 रनों की साझेदारी की. कप्तान रोहित शर्मा ने 119 गेंदों में नाबाद रहते हुए 111* रनों की पारी खेली थी.

इसके अलावा शिखर धवन ने 100 गेंदों में 114 रन बनाए थे. रोहित की पारी में 7 चौके और 4 छक्के एवं धवन की पारी में 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे. रोहित और धवन की इन पारियों की बदौलत भारत ने महज़ 39.3 ओवर में 1 विकेट पर 238 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था.

इस बार धवन नहीं हैं स्क्वाड का हिस्सा

बता दें कि 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कर 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है, जिसमें शिखर धवन को शामिल नहीं किया गया है. टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को रखा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *