सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Rohini murder case: रोहिणी मर्डर मिस्ट्री, 4 लाख के कर्ज पर कत्ल, दो सगे भाई गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rohini murder case: रोहिणी मर्डर मिस्ट्री, 4 लाख के कर्ज पर कत्ल, दो सगे भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के अमन विहार (रोहिणी) इलाके में 50 वर्षीय अजय कुमार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज 4 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने पर दो सगे भाइयों ने मीट काटने वाले चाकू से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को नजफगढ़ नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 रोहिणी निवासी अजय कुमार 19 फरवरी 2026 से लापता थे। आखिरी बार उन्हें प्रेम नगर इलाके से अपनी मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। 20 फरवरी को अमन विहार थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। लगातार तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 23-24 फरवरी की रात परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक अजय की मोटरसाइकिल को सुनसान स्थान पर खड़ी करता दिखाई दिया। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने प्रेम नगर निवासी दो सगे भाइयों— सोनू और महबूब अली को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

Advertisement

आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अजय कुमार से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर 4 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वे लौटा नहीं पा रहे थे। 19 फरवरी को जब अजय किश्त की रकम मांगने उनके घर पहुंचे तो कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महबूब ने मीट काटने वाले चाकू से अजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए नजफगढ़ नाले में फेंक दिया और मोटरसाइकिल को दूसरी जगह छोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *