Rohini Congress SC ST cell president: रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी एससी/एसटी सेल, के जिला अध्यक्ष बने एमएल भास्कर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी (एससी/एसटी सेल) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एमएल भास्कर ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अनुसूचित विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं दिल्ली एससी/एसटी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह मेरे लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।



