सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Robert Vadra family: कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन, जानिए रेहान वाड्रा की होने वाली दुल्हन अवीवा बेग की फैमिली और पूरी कहानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Robert Vadra family: कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन, जानिए रेहान वाड्रा की होने वाली दुल्हन अवीवा बेग की फैमिली और पूरी कहानी

गांधी–वाड्रा परिवार में जल्द ही शादी की खुशियां दस्तक देने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रेहान वाड्रा पिछले सात साल से अवीवा बेग के साथ रिश्ते में हैं और हाल ही में उन्होंने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी पूरी सहमति दे दी है और अब सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

मंगलवार को सगाई की खबरों के बीच गांधी–वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा, जहां परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पारिवारिक कार्यक्रमों के तहत रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का आयोजन किया जाएगा और साथ ही परिवार नए साल का जश्न भी यहीं मनाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हैं।

रेहान वाड्रा की होने वाली मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवीवा, दिल्ली के जाने-माने कारोबारी इमरान बेग की बेटी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग का नाम कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन से भी जुड़ा रहा है, जहां उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम किया था। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच वर्षों से करीबी संबंध बताए जाते हैं।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार रेहान और अवीवा का रिश्ता लंबे समय से मजबूत रहा है और दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे से समझने के बाद शादी का फैसला लिया। नए साल से पहले इस रिश्ते की औपचारिक शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सगाई की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जनवरी 2026 की शुरुआत में सगाई समारोह होने की चर्चाएं हैं। यह आयोजन निजी रखा जाएगा और इसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

25 वर्षीय रेहान वाड्रा पेशे से इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। वे ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके हैं और उन्हें नेचर फोटोग्राफी व ट्रैवलिंग का खास शौक है। रेहान राजनीति और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखते हैं और अपनी पहचान कला के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की और आगे की शिक्षा देहरादून व लंदन से हासिल की है।

वहीं अवीवा बेग ने भी अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है और मीडिया कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है। अवीवा भी फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं और बतौर फोटोग्राफर सक्रिय हैं। दोनों की समान रुचियां और पारिवारिक नजदीकियां इस रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं। अब गांधी–वाड्रा परिवार में होने वाली इस सगाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *