सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में सड़क हादसा, गाड़ी किनारे सो रहे चार लोग ट्रक की चपेट में आकर मरे

2 मिनट पढ़ें

Prayagraj Accident: प्रयागराज में सड़क हादसा, गाड़ी किनारे सो रहे चार लोग ट्रक की चपेट में आकर मरे

प्रयागराज में सोमवार भोर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के सामने कानपुर-वाराणसी हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी खराब होने की वजह से हाईवे किनारे खड़ी की गई थी और इसके आगे चार लोग चादर बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने खड़ी बोलेरो से टक्कर मारते हुए सो रहे लोगों को कुचल दिया।

हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष और एक महिला की मौत हुई। मृतकों में सुरेश सैनी (पिता शिव शंकर, निवासी गुलौली कानपुर), सुरेश बाजपेई (पिता कैलाश बाजपेई), उनकी पत्नी और रामसागर अवस्थी (पिता जय राम, 65 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, तीन महिलाएं ममता देवी (पत्नी प्रेम नारायण, 55, गुलौली मूसानगर कानपुर), प्रेमा देवी (पत्नी सुरेश सैनी) और कोमल देवी (पत्नी रामसागर अवस्थी) घायल हुई हैं।

उनका प्रारंभिक इलाज सोरांव सीएचसी में किया गया और गंभीर घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राथमिक जांच में पता चला कि ट्रक भोर के समय सो रहे लोगों को कुचल गया। बोलेरो के अंदर सो रहे लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की सही वजह पता लगाने के प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *