सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के हाजीपुर में हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हाजीपुर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हाजीपुर घूमने के लिए पहुंचे थे. हाजीपुर से लौटने के दौरान राज्यपाल का काफिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया.

बिहार के राज्यपाल (Governor of Bihar) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) हाजीपुर के दौरे पर शनिवार को पहुंचे थे. इस दौरान जिले के नगर थाना क्षेत्र में राज्यपाल के काफिले का सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. काफिले में चल रहे एंबुलेंस ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कई पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं. एक महिला सिपाही बुरी तरह से जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ हाजीपुर दौरे के दौरान पूरे जिले के पर्यटक स्थल को घूम-घूम कर जायजा लिया. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही.

राज्यपाल वैशाली से लौट रहे थे पटना

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के पर्यटक स्थल से पटना लौट के दौरान बिहार के राज्यपाल के काफिले की सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अपना नियंत्रण खोकर काफिले में चल रहे सिपाही सवार गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुई है. गाड़ी में पांच से छह लोग सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी महिला सिपाही की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है. जो नगर थाना में स्थापित है, जिसका इलाज हाजीपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है.

हाजीपुर में पहले भी हो चुका है हादसा

घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर तीन के पास हुई. बता दें कि हाजीपुर में ही अप्रैल महीने में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले का हादसा हुआ था, जिसमें राज्यपाल के काफिले में चल रही दमकल की गाड़ी अचानक पलट गई थी. इसमें दो फायर ब्रिगेड के पुलिस कर्मचारी जख्मी हुए थे. पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर के भगवानपुर में यह हादसा हुआ था. वहीं, आज फिर हाजीपुर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले का हादसा हो गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *