सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

गया में सड़क हादसा, कंटेनर ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, 4 लोग घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गया में सड़क हादसा, कंटेनर ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, 4 लोग घायल

Bihar News:टेम्पो में बैठ कोचिंग जा रहे थे स्टूडेंट्स, पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर  ने मारी टक्कर; छात्रा की मौत - Road Accident In Gaya: Speeding Container  Collides With Truck ...

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की घटना है. पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. कंटेनर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार (9 अक्टूबर) की सुबह सड़क हादसे (Road Accident) में छात्रा की मौत हो गई जबकि ऑटो में बैठे अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. मृतक छात्रा की पहचान सोमिया गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी के रूप में हुई है. छात्रा की मौत कर बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है. घटना के बाद कंटेनर के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की मदद से ऑटो से घायलों को बाहर निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. हादसे में अरविंद कुमार, रामदेव ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर और अजीत कुमार बुरी तरह घायल हुए हैं. अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

ऑटो के पीछे से कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि ऑटो के पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़े. प्रतिदिन की तरह की छात्राएं कोचिंग जाने के लिए ऑटो पर बैठकर जा रही थीं तभी तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद कंटेनर चालक ने वाहन के साथ भागने की कोशिश की. हालांकि सूर्य मंडल चेक पोस्ट पर वाहन को पकड़ लिया गया.

छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस पूरे मामले में बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *