सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोकामा में आरजेडी की जीत तो गोपलगंज में भाजपा ने मारी बाजी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा है। गोपालगंज जिला आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का गृह क्षेत्र है। महागठबंधन में शामिल जेडीयू-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों द्वारा प्रचार करने पर भी गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी अपने उम्मीदवार कुसुम देवी की विजय को बड़ी जीत मान रही है।  आरजेडी को बीजेपी से करीबी मुकाबले में हार मिली है। बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन प्रसाद गुप्ता को महज 1789 वोटों से हराया। महागठबंधन में शामिल जेडीयू-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के समर्थन के बावजूद आरजेडी उम्मीदवार की हार होने का मुख्य कारण बीजेपी नहीं बल्कि कोई और है। गोपालगंज में आरजेडी की नैया डुबोने वाले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव और असदुद्दीन ओवैसी हैं। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं इंदिरा ने महागठबंधन के वोटबैंक में सेंध लगाई और 8800 से ज्यादा वोट काटे। इसी तरह ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने भी 12 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर आरजेडी का खेल बिगाड़ दिया।

वहीं, मोकामा उपचुनाव में आरजेडी की नीलम देवी ने बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। हालांकि, हार के बावजूद बीजेपी उपचुनाव के नतीजे से खुश है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि मोकामा में बीजेपी पिछले दो दशकों में पहली बार चुनाव लड़ी और शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव 2025 में भी बीजेपी ने मोकामा से मौजूदा उम्मीदवार और बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट देने के संकेत दिए हैं। साथ ही कहा कि आगामी चुनाव में सोनम देवी 17 हजार वोटों से जीत दर्ज करेगी।

Advertisement

बिहार में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे टाई रहे हैं। बीजेपी और आरजेडी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने बीजेपी की सोनम देवी को हरा दिया। वहीं, गोपालगंज में दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को करीबी मुकाबले में मात दी। पहले भी मोकामा सीट आरजेडी और गोपालगंज बीजेपी के पास थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *