सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मतदाता सूची को लेकर उठे सवालों पर जवाबदेही तय हो मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा
Advertisement

मतदाता सूची को लेकर उठे सवालों पर जवाबदेही तय हो मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें : भीष्म शर्मा

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होना गंभीर विषय है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या अपारदर्शिता की शिकायत को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक विवादों से ऊपर उठकर देश के प्रत्येक मतदाता का विश्वास कायम रखना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग के निर्णयों को लेकर विपक्षी दलों और नागरिकों की ओर से गंभीर आपत्तियां सामने आई हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर ही सवाल उठने लगें तो जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जवाबदेही से बचने के बजाय जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भीष्म शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उस रुख का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। प्रियंका गांधी ने हाल ही में कहा था कि Iइण्डिया गठबंधन CEC को हटाने की मांग पर एकजुट है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने मांग की कि SIR से जुड़े सभी विवादित पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब देश के सामने रखा जाए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *