
रामनगर के लोगो नें गली के निर्माण में हो रही देरी पर रेखा गुप्ता को लिखा पत्र : नवीन चन्द्रा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहताश नगर विधानसभा के तहत पूर्वी रामनगर गुरु नानक स्कूल के पास वाली गली नंबर 16 में एक माह से भी ज्यादा समय पहले गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और पूरी गली को तोड़ कर गली बनाने का काम शुरू किया था लेकिन नालियाँ बनाकर गली निर्माण का काम बीच में ही छोड़ दिया गया है जिसके चलते ना केवल उस गली के बल्कि आसपास की गलियों के लोगो को भी परेशानी उठानी पड़ रही है |

गली के निवासी नवीन चन्द्रा कहते हैं गली के छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है आलम यह है की तकरीबन रोजाना ही कोई ना कोई गली में गिरता पड़ता रहता है और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं | नवीन चन्द्र कहते हैं गली में पत्थर तोड़ कर डाले हुए है जिसके चलते उनके ऊपर से चलना बहुत परेशान कर रहा है | नवीन चन्द्रा कहते हैं गली टूटी होने की वजह से लोगो को अपनी कारें व अन्य वाहन दूसरी गलियों में खड़े करने पड़ते है लिहाजा उनकी वजह से दूसरी गली के लोगो को भी परेशानी हो रही है |
परेशान होकर गली के लोगो नें स्थानीय विधायक जितेन्द्र महाजन ,निगम पार्षद चन्द्र प्रकाश शर्मा के साथ-साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक को अपनी लिखित पीड़ा पहुंचाई है और आग्रह किया बंद पड़े इस निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए ताकि लोगो की परेशानी का समाधान हो सके |





