सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘पवार से इस्तीफा वापस लेने की रिक्वेस्ट’, राहुल गांधी ने किया सुप्रिया सुले को फोन

2 मिनट पढ़ें

राहुल गांधी ने सुप्रिया सुले को किया फोन, शरद पवार के इस्तीफे पर हुई चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा था कि जब तक शरद पवार पद से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते, तब तक वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शरद पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले से फोन पर बात की है. सूत्रों के अनुसार शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रिया सुले से चर्चा की. गौरतलब है कि शरद पवार ने मंगलवार को यह कहकर सबको चौंका दिया था कि उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है.

अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार के इस कदम का राष्ट्रीय और महाराष्ट्र की राजनीति पर असर पड़ सकता है. पवार (82) ने यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा के संशोधित संस्करण के विमोचन के अवसर पर 1999 में स्थापित अपनी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था. जिस पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे फैसला वापस लेने की मांग की थी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा था कि जब तक शरद पवार पद से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते, तब तक वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे और उनके उत्तराधिकारी को चुने जाने पर कोई चर्चा नहीं होगी. राकांपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की फैसला वापस लेने की अपील के बावजूद पवार अभी नहीं माने हैं.

पटेल ने कहा, “पवार ने कहा था कि पीढ़ीगत बदलाव होना चाहिए. शायद वह चाहते थे कि नई पीढ़ी आगे बढ़े. हममें से कोई भी इसके बारे में पहले से नहीं जानता था. उन्होंने कुछ समय मांगा है और हमें उन्हें वह देना चाहिए.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *