जन सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस : फहीम बेग
विधायक जुबेर अहमद को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी जिले की सरगम शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी और जाफराबाद आर डब्ल्यू ए ने जन सेवा के संकल्प के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीलमपुर विधानसभा के विधायक चौधरी जुबेर अहमद का शॉल , पगड़ी और फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया।
संस्था के महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जन सेवा का अर्थ है देश सेवा है आज यही संकल्प लेते हुए शमां एनजीओ और जाफराबाद आर डब्ल्यू ए यह प्रण लेती है कि जिस प्रकार पिछले 30 वर्षों से जनकल्याण के कार्य चलाए जा रहे हैं भविष्य में उनको और मजबूती के साथ चलाया जाएगा इसके लिए आज हमारे विधायक चौधरी जुबेर अहमद के सामने हमारी पूरी टीम संकल्प लेती है और विधायक से अपील करती है कि क्षेत्र की जन समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए इस गणतंत्र दिवस को साक्षी मानकर कार्य करेंगे।
विधायक चौधरी जुबेर अहमद ने शमां एनजीओ और जाफराबाद आर डब्ल्यू ए का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हम अपने देश का गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं और जिस प्रकार से आप लोगों ने जन सेवा संकल्प दिवस के रूप में इसको समर्पित किया है मैं आपको इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं और क्षेत्र में जन समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए सीवर, पानी ,शिक्षा ,महिला कल्याण ,पेंशन आदि के कामों में तेजी लाने का कार्य किया जाएगा और यह गणतंत्र दिवस हमें यह बताता है कि संविधान और कानून का पालन करते हुए हम सभी को अपना देश के विकास में अपना योगदान देते रहना होगा, इस अवसर पर चौधरी जुबेर ने क्षेत्र में शीघ्र ही लाइब्रेरी, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने का ऐलान किया।डॉक्टर खुर्शीद ने इस मौके पर विधायक से एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का अनुरोध किया,अशरफ बाबा महबूब इद्रीसी, शफीक खान मीनू आदि ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपनी-अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में मोहम्मद साबिर और साथियों की ओर से अफ़सर खान और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करते हुए देश और झंडे को सलाम किया और प्रण लिया कि सच्ची देशभक्ति देश की सेवा करना है जिसके लिए हम सब आज यहां एकत्रित होकर शपथ लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में समारोह के अध्यक्ष हाजी शफीक उर रहमान ने आए हुए सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में सादिक अली, ,मोहम्मद साबिर लियाकत इदरीसी, याकूब खान , महबूब इद्रीसी,आसिफ अंसारी,फाजिल खान , अनीस कससार,शमसुद्दीन ,मुनीर, बाबा फरीद ,अशरफ बाबा नफीसुद्दीन, शकील अहमद, जियाउद्दीन, जमील , इरफान मंसूरी, युसूफ मिर्जा ,फिरोज खान, शफी खान मीनू, फुरकान अंसारी ,हैदर अली, रहमत अली, सलीम अंसारी , सखावत बेग, साद सेफी, अफ़ान सैफी, मोहम्मद साकिब आदि ने पूर्ण सहयोग किया।



