सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

2 मिनट पढ़ें
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

Advertisement

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया | इस मौके पर अनिल वाजपेयी विधायक मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत से रोहित गुप्ता . महेंद्र आहूजा पार्षद प्रिया कंबोज ,पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल , सुरेंद्र पाल शर्मा तथा संजय श्रीवास्तव अन्य अनेक विशेष अतिथियों में विनीत जैन कैलाश नगर, सुनील गुप्ता , संजय , ललित शर्मा , संजीव जैन , महेंद्र और साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शुभम जैन ,भजन गायक उज्जवल सिंह आदि मौजूद रहे |

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशुतोष तथा उर्वशी तोमर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया तथा बच्चों के द्वारा विभिन्न और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जो की देशभक्ति और राम भक्ति से पूर्ण थे, मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने भाषण में 26 जनवरी तथा भारत को प्रजातंत्र घोषित होने की तिथि तथा उसके महत्व को बच्चों को समझाते हुए देशभक्ति के प्रति बच्चों को जागृत किया तथा श्री राम भारत के सांस्कृतिक भौतिक और नैतिक मूल्यों के आदर्श रहे हैं, उनका व्यक्तित्व जीवन दर्शन हमारे संवैधानिक मूल्यों के समरूप है। इन सभी बातों से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने भी बच्चों को अपना संदेश देते हुए देशभक्ति और अनुशासन के प्रति छात्रों से चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक महोदय डॉ लोकेश देव शर्मा ने भी बच्चों से अनुशासन देशभक्ति तथा अन्य अनेक संदर्भों पर चर्चा करते हुए सभी आए हुए मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः पुनः विद्यालय आगमन हेतु आमंत्रित किया। संपूर्ण छात्रों और विद्यालय के सभी सदस्यों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था विनीत जैन संजीव जैन द्वारा की गई। आज के कार्यक्रम के प्रमुख दिनेश चंद शर्मा,सुनील जैन , सतीश कुमार शर्मा,राजेश,राकेश शास्त्री,के सहयोग से आज का कार्यक्रम राष्ट्र गीत और जय भारत, जय हिन्द उद्घोष के साथ संपन्न हुआ |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *